Posts

Showing posts from July, 2023

हैप्पी बर्थडे माही

Image
  आज भारत के सबसे सफलतम क्रिकेट कप्तान का जन्मदिन है। किसी इंसान के प्रति दीवानगी क्या होती है? कोई किस कदर किसी के दिल पर राज कर सकता है? इसकी सीमा देखनी हो तो किसी धोनी प्रशंसक से मिलिए और धोनी के नाम का जिक्र भर छोड़ दीजिए, फिर देखिए कि दिलों पर राज कैसा होता है? मैं 2021 में दुबई में एशिया कप कवर कर रही थी, कवरेज के दौरान एक पाकिस्तानी फैन ने अपने इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तानी टीम के पास एक ही कमी है, कि पाकिस्तान के पास महेंद्र सिंह धोनी नहीं है। क्या कमाल जादूगरी है, कि जब दो देशों में अहम की टक्कर अपने चरम पर होती है, तब भी एक क्रिकेट फैन के दिल से धोनी बाहर नहीं निकल पाता। सफेद दाढ़ी, सांवला रंग और मोहक मुस्कान वाले धोनी अपने काम में कितने माहिर है, ये सब जानते हैं। मुझे धोनी में एक क्रिकेटर से ज्यादा एक चमत्कार की तरह लगता है। ऐसा चमत्कार जिसकी उम्मीद हम सब करते हैं पर भरोसा बहुत कम। हम सब सफल होना चाहते हैं, बाहर भी और अंदर भी। कितनी अजीब बात है कि जब बाहर सफल होने लगते हैं, भीतर से कुछ हारने लगते हैं, कुछ खोने लगते हैं। जब अंदर झांकते हैं,भीतरी बातों को संवारने की ...